थाना मावलीः- दिनांक 15.09.2022 को विशन सिंह पुत्र सोहन सिंह जी निवासी भीमल ने रिपोर्ट पेश की कि मैने मावली मंगलम पेट्रोल पम्प के पास, हरिओम टायर्स की बिल्डिंग में उपर ट्रेडिंग कार्य हेतू आफिस किराये पर ले रखा है। दिनांक 11.9.2022 को आफिस जाकर देखा तो ताला व खिडकी टूटी हुई थी। आफिस के अन्दर चेक करने पर काउन्टर मं रखा लेपटाॅप व दराज मंे रखे केश 50,000 रुपये नही थे। इसके बाद सीसीटीवी केमरे चालू कर देखा तो दिनांक 09.09.2022 को रात्री एक संदिग्ध उपर से निचे सीडियो से चढता व उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट पेश करता हूॅ। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमती कैलाश कुंवर पुलिस उप अधीक्षक वृत मावली के सुपरविजन में रतन सिंह थानाधिकारी मावली मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से शाहरूख उर्फ सुपरमेन पुत्र अब्दुल लतीफ पठान निवासी किशनपोल, गोसीया काॅलोनी, सूरजपोल उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व मे लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, डकेती की प्लांनिग, मारपीट, लडाई झगडा, आम्र्स एक्ट के करीब 14 मुकदमे दर्ज होकर जैर ट्रायल न्यायालय है।
टीम सदस्य:- रतन सिंह थानाधिकारी थाना मावली। छगन लाल स.उ.नि., सुरेश कुमार कानि., विकास कुमार कानि., हरिओम कानि., जितेन्द्र कानि.।
