उदयपुर। जिले के गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक देसी अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर गोगुंदा न्यायालय में पेश किया। थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धर पकड़ अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर टीम जसवंतगढ़ से मोकेला रोड पर पहुंची जहां मुखबीर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रूस्तम उर्फ लाला पिता मोहम्मद हुसैन उर्फ पप्पु उम्र 27 साल निवासी बासलीया ईसवाल, थाना बडगाव जिला उदयपुर होना बताया। जिससे पुछताछ करने पर वह घबरा गया तो उसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतुश मिले। उक्त देशी पिस्टल के लाईसेन्स के बारे मे पुछा तो उसने नही होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफतार कर पिस्टल को जप्त कि गई। जिसके बाद अभियुक्त रूस्तम खान उर्फ लाला को गोगुन्दा न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया गया। वहीं पुलिस पिस्टल खरीदने वह बेचने वाले गिरोह से जुडे हुए अन्य लोगो के बारे में गहनता पुछताछ कर रही हैं। वहीं थानाधिकारी ने बताया कि अभियुक्त रूस्तम खान उर्फ लाला पुर्व में भुताला निवासी शकर सिंह राजपुत की हत्या का मुख्य आरोपी है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत एएसआई, विनेश कुमार, हेड कांस्टेबल पवन यादव,कांस्टेबल प्रदीप कुमार,शिवराज,नारायण सिंह, मोतीसिंह, परमार सैनी, कृष्ण बलदेव व वाहन चालक रमेश मौजूद रहे।
देसी अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
