विद्युत विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

प्रतापगढ़। प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रतापगढ़ द्वारा विद्युत सप्लाई संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु वृत स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अधीक्षण अभियंता इंद्रराज मीणा ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष आगामी आदेशों तक प्रत्येक दिन 24 घंटे कार्य करेगा। आमजन विद्युत सप्लाई संबंधी शिकायतों को इस नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 01478-220023 पर दर्ज कर सकता है | नियंत्रण कक्ष पर शिकायत दर्ज होने के उपरांत संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को सूचित कर शिकायत के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा ताकि भीषण गर्मी में आमजन को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से प्राप्त हो सके। इस नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता इन्द्रराज मीणा मोबाईल नम्बर 94140004092 रहेंगे तथा सहायक अभियंता डी के सोनी मोबाईल नम्बर 7073673670 इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा विद्युत संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु विभाग के टोल फ्री नंबर 18001806565 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!