तुलसी विवाहः मेहन्दी रस्म एवं बिन्दोली का किया आयोजन

फतहनगर। तुलसी विवाह को लेकर सनवाड में ठाकुर जी की मेहंदी हल्दी रस्म अदा की गई। पूरे मंदिर में पीले फूलों गुब्बारों और हरे कलर के फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। ठाकुर जी का आसन डोकेरेट किया गया। उसके बाद ठाकुर जी को विराजित करते हुए गांव की सैकड़ो महिलाओं ने इस रस्म के दौरान नाच गान और कीर्तन का भरपूर आनंद लिया। इस रस्म का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्ष उल्लास से किया गया। अंत में पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपूर्ण हुआ। बुधवार को सायं 7 बजे नगर में ठाकुरजी की बिन्दोली का आयोजन भी किया गया। ठाकुरजी की बारात गुरूवार को सहाड़ा के लिए निकलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!