गर्मी के तीखे तेवर से आम जन जीवन त्रस्त, पंखे बेअसर तो कूलर की बढ़ी डिमांड

फतहनगर। भीषण गर्मी से फतहनगर तथा आसपास का ग्रामीण इलाका भी अछूता नहीं है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह सूर्योदय के साथ ही तपिश शुरु हो जाती है। दस बजते-बजते तो सूर्यदेव का प्रकोप इतना बढ जाता है कि लोग घरों में बंद हो जाते हैं। बाजार और गली-मोहल्ले विरान नजर आने लगते हैं। बुजुर्गो का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी। शाम को सूर्यास्त होने तक घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती। सूर्यास्त के बाद रात 12 बजे तक भी मौसम ठण्डा नहीं होता। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं। पंखे बेअसर होने के बाद बाजार में कूलर की बिक्री बढ़ गयी है। कूलर की डिमांड गांवों में भी हो रही है। पहली बार कूलर की बिक्री में उछाल देखा गया है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। जलापूर्ति में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। पांतरे जलापूर्ति में भी 10 मिनिट के लिए ही पानी दिया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!