प्रतापगढ़ : सीईओ ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़,22 मई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसाराम ने बुधवार को  पंचायत समिति प्रतापगढ की ग्राम पंचायत मनोहरगढ में नरेगा के तहत सार्वजनिक कार्यों का आकस्मिक निरिक्षण किया तथा पंचायत क्षेत्र मे प्रगतिरत कार्य स्थल पर आवश्यक सुविधाओं जैसे मेडिकल किट, छाया, पानी आदि के बारे में पूछा ।  उन्होंने पाई गई अनियमितताओं के चलते कड़े निर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी भीमराज प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी सिद्वार्थ बैरागी, कनिष्ठ तकनिकी सहायक सुनील कुमावत, जिला एमआईएस मैनेजर पवन गंगवाल आदि उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!