अफ्रीकी देशों में निवेश के अवसरों की अपार संभावनाओं पर संगोष्ठी : मुकेश माधवानी 

उदयपुर। पीएचडी चैम्बर के उदयपुर संभाग के संयोजक  मुकेश माधवानी ने बताया की  अफ्रीकी देशों में निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में स्थानीय इच्छुक उद्यमियों एवं उद्योगपतियों को जानकारी देने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन उदयपुर में 31-मई-2024 को सायं 6:30 बजे होने वाला है।
कार्यक्रम ARISE-IIP के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अफ्रीका में  डेवलपर और ऑपरेटर के रूप में विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में उल्लेखनीय उपस्थिति है।
पूरे अफ्रीका में ARISE IIP अनुकूलित विशेष आर्थिक क्षेत्र निर्यात को बढ़ावा देने, कच्चे माल के स्थानीय परिवर्तन को सक्षम करने और निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।
सरकारों और निवेशकों के साथ इसकी विश्वसनीय साझेदारी इसे बड़े पैमाने की परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में सक्षम बनाती है।
कार्यक्रम में ARISE-IIP एवं पीएचडी चैम्बर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे एवं निवेश  की संभावनाओं के बारे में बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का निवारण करेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!