फतहनगर। ग्राम पंचायत फलीचड़ा के अधीनस्थ पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय बडाला द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजलाई,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी के कार्यालय में समस्त संस्थापक रिकॉर्ड,रजिस्टर,भंडार कक्ष,सभी प्रकार के दस्तावेज, फाइले, आवक-जावक रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाया गया। ग्रीष्म कालीन अवकाश के होने से सभी प्रधानाध्यापक को सूचित किया कि वर्षा ऋतु से पूर्व विद्यालय के नालदे खोल देवे और सुव्यवस्थित विद्यालय सामान रखा जाए। इसी क्रम में प्रधानाचार्य बडाला के मार्गदर्शन में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में पशु पक्षियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए दाना-पानी की व्यवस्था कर परिंडे बांधे गए। प्रधानाध्यापक प्रेमसिंह राजपूत द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने संकल्प लिया कि गर्मी में इन जीवों के लिए दाना पानी समय-समय पर उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर नारायण लाल शर्मा, कमलाबाई गाडरी, अंजली,युवराज,मांगीलाल,दीपक आदि विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पशु पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
