उदयपुर। द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट द्वारा आज अटल ऑडिटोरियम मंे बेल्ट डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीपीएस प्राचार्य संजय नरवारिया, डॉ.कविता जैन, प्रीति जैन, हरदीप चावड़ा और डॉ.गौरव पाठक थे।
कार्यक्रम संयोजक रेंशी हरीश संावरिया ने बताया कि कार्यक्रम मंे 11 कराते खिलाड़ियों क़ो कराते खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द जील उत्कृष्ट बालक बालिका पुरुस्कार से और 14 कराते खिलाड़ियों क़ो 1 डिग्री ब्लेक बेल्ट से सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अभिजय गर्ग,साकेत सांवरिया,मनीष सालवी, यश गमेती, काव्या भारतीय,वृत्ति यादव,हेमाक्षी कुमावत,प्रेक्षा मेवाडा,योजन शर्मा, दिविशा बापना,नेलक्षी पचोरिया, क्रिश मिश्रा,रुद्र व्यास एवम मनाली गर्ग शामिल थे।
ओडिटोरयम में द जील मार्शल आर्ट के सभी आयुवर्ग के खिलाड़ियों द्वारा मार्शल आर्ट की अलग अलग विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया गया। अंत मे रेंशी हरीश और सेंसई प्रफुल्ल द्वारा सभी अथितियों का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बेल्ट डिस्ट्रीब्यूशन एंड प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
