अक्षय तृतीया पर सोजतिया पर लाइट वेट ज्वैलरी की डिमांड

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर । हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया पर सोना तथा चांदी की खरीद को शुभ माना गया है। इस वर्ष सोने तथा चांदी की कीमतें गत वर्ष इसी दिन से लगभग 18 से 20% अधिक है | इसे ध्यान में रखते हुए आज ग्राहकों ने सोने तथा चांदी की लाइटवेट ज्वेलरी जिसमें  इयररिंग,अंगूठी, चैन,हार आदि की जमकर खरीदारी करी। हालांकि आज सोने के भाव में तेजी देखी गई किंतु भारतीय परंपरा अनुसार लोगों ने आज अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी खरीदी |इस बार अक्षय तृतीया पर एक नई बात यह देखने को मिली की युवा वर्ग भी सोने और चांदी के सिक्कों को खरीद कर इसमें विनियोग कर रहा है। गत वर्ष की तुलना में सोने और चांदी को विनियोग के रूप में अधिक खरीदा गया |विगत कुछ समय  से  सोने और चांदी में विनियोग शानदार रिटर्न दे रहा है |इसी से प्रभावित होकर आज सोने चांदी को विनियोग के रूप में भी खरीदा गया |डॉ महेंद्र सोजतिया ने बताया की लाइट वेट में नया डिजाइनर कलेक्शन अक्षय तृतीया पर लॉन्च किया गया, जिसे ग्राहकों द्वारा सराहा गया |
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!