चेंज मेकर्स बुक सीजन-4 का पोस्टर विमोचन 18 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। एम स्क्वायर पब्लिकेशन प्रा.लि.की ओर से प्रकाशित की जाने वाली चेंज मेकर्स बुक सीजन-4 पोस्टर विमोचन समारोह 18 मई को सरदारपुरा स्थित होटल रेडियन्ट ग्लोब्ज में आयोजित किया जायेगा।
एम स्क्वायर पब्लिकेशन के मुकेश माधवानी ने बताया कि सीजन-4 का पोस्टर विमोचन करते हुए हम काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में शहर के गणमान्य नागरिकों की जीवनी प्रकाशित की जायेगी।
दिनेश गोठवाल एवं भानूप्रतापसिंह धायभाई ने बताया कि बुक में प्रकाशित किये जाने वाले सभ्रान्त लोगों की जीवनी को शामिल किया गया है। गत वर्ष प्रकाशित बुक को आमजन द्वारा काफी पसन्द किया गया। उसी से प्रेरित हो कर सीजन-4 का प्रकाशन किया जायेगा। इसमें उन लोगों की जीवनी का प्रकाशित किया जायेगा जिनके द्वारा किये गये कार्यो का अन्य लोगों के जीवन व समाज पर काफी प्रभाव पड़ा और उनमें बदलाव आया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!