महिलाओं के उत्थान के लिये आयोजित दो दिवसीय कार्निवल द बोहो बिज़ फेस्ट का शुभारम्भ आज से

उदयपुर। वजूद एक पहिचान संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिये दो दिवसीय कार्निवल द बोहो बिज़ फेस्ट का सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में शनिवार संाय 4 बजे जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल उद्घाटन करेंगे।
संस्थान की संस्थापक डॉ.ऋतु वैष्णव ने बताया कि यह कार्निवल नए कलेवर में मनोरंजन और प्रतियोगिताओं से भरपूर होगा। यह कार्निवल हर उम्र के व्यक्तियों के लिये होगा। इस कार्निवल में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, उत्कृष्ट बैंड की धमाकेदार प्रस्तुतियां,प्रत्येक प्रस्तुतकर्ता के लिये ओपन माइक मंच होगा। इसके अलावा जायके का सफ़र के तहत राजस्थान के कई रसोडो के लज़ीज़ व्यंजन,बच्चों के मनोरंजन हेतु कई आइटम्स, बड़ों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था होगी। इसमें पूरे  राजस्थान के बाज़ार एक साथ एक ही छत के नीचे दो दिन के लिये उपलब्ध होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!