राहत लेकर आया अग्निकर्म चिकित्सा शिविर, उमड़े शहरवासी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अंतिम दिन उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों को किया सम्मानित
उदयपुर 3 मई। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर के अंतिम दिन कई रोगियों ने अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया। समापन अवसर पर इस निःशुल्क पंच दिवसीय चिकित्सा शिविर में सेवा देने वाले कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ दीनदयाल शर्मा, विशिष्ठ अतिथि उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट, सहायक निदेशक डॉ भानु कुमार जैन व अग्निकर्म कर्म विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवारी रहे। शिविर व औषधालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने शिविर में हुए विभिन्न रोगों के उपचार की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आचार्य  सुश्रुत के सिद्धांत के आधार पर अग्निकर्म चिकित्सा की जा रही है। डॉ चंद्रेश तिवारी इस अग्निकर्म चिकित्सा की प्राचीन विरासत को मूल स्वरूप में आमजन को उपलब्ध करवा कर सेवा का कार्य कर रहे है। चिकित्सा शिविर में डॉ.मिथिलेश शाक्यवाल, डॉ.शैलेन्द्र शर्मा, डॉ.संजय सोनी, डॉ.नितिन सेजू, डॉ अंकिता सियाल, डॉ ऋतम्बरा पाटीदार, नर्स इंदिरा डामोर, कम्पाउण्डर शंकरलाल खराड़ी, कंचन कुमार डामोर, चंद्रेश परमार, कन्हैया लाल नागदा नर्स अंजना बारोट, नर्स वंदना शक्तावत, भगवती लाल लोधा, परिचारक गजेन्द्र कुमार आमेटा, निर्भय सिंह भाटी लालू राम गमेती आदि को सम्मानित किया गया।

जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 15 को
उदयपुर 3 मई। जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 15 मई सुबह 11 बजे जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव व कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के उप मुख्य निरीक्षक पवन कुमार गोयल ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!