देर रात सीएमएचओ जिला चिकित्सालय पहुंचे

दुर्घटना में घायल यात्रियों से की मुलाकात, पीएमओ को इलाज के सभी माकूल व्यवस्थाओं के निर्देश दिए 
प्रतापगढ़। सालमगढ़ घाट क्षेत्र में एक क्रूजर के पलट जाने से इसमें सवार घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की सुधि लेने के लिए देर रात सीएमएचओ डॉ जीवराज मीणा  जिला चिकित्सालय पहुंचे।
सीएमएचओ डॉ मीणा ने यहां इमरजेंसी में भर्ती घायलो से मुलाकात की। उनका हाल पूछकर  स्वास्थ्य का परीक्षण किया और  ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल देखा। इस अवसर पर कुछ घायलों के वाइटल नहीं लेने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। सीएमएचओ ने पीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि यहां भर्ती सभी के वाइटल निश्चित समय अंतराल पर जरूर ले। पल्स वीपी की मॉनिटरिंग नियमित अंतराल पर लेने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ सभी प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने पीएमओ डॉ ओपी दायमा से कहा  कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं, तो इमरजेंसी में रोगियों को सभी माकूल सुविधा अनिवार्य रूप से मिलने ही चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने इमरजेंसी में आए कुछ रोगियों का उपचार भी किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!