आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारी ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

उदयपुर, 25 अप्रैल। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर के अधिकारी एवं जिला प्रभारी महेन्द्र कुमार हावा ने गुरूवार को संयुक्त निदेशक उदयपुर एवं गिर्वा में ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उदयपुर जिला सांख्यिकी कार्यालय के संयुक्त निदेशक पीयूष कुमार भण्डारी ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया।
उदयपुर जिला प्रभारी महेन्द्र कुमार हावा ने विभाग के सभी अधिकारियां एवं कार्मिको के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली एवं जिले के विभागीय कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के शत-प्रतिशत समाधान एवं आरटीआई पर एक भी आवेदन लम्बित नहीं होने पर विभागीय अधिकारियां की सराहना की। निरीक्षण में जनआधार योजना संबंधी समस्या समाधान, प्रकाशन, एसडीजी, एएसआई, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट ली गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भुषण शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री नीतू चौबीसा, सांख्यिकी निरीक्षक लक्ष्मी लाल मेघवाल, गिर्वा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी बनवारी लाल बुम्बरिया एवं अन्य सांख्यिकी कार्मिक उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!