भाजपा ओबीसीमोर्चा सामाजिक सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष उपस्थिति में विशाल व ऐतिहासिक सम्पन्न

उदयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला व देहात का सामाजिक सम्मेलन लोकसभा उदयपुर ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल जी गेदर प्रजापत के मुख्य आथित्य में दिनाँक 23 अप्रेल24 मंगलवार को पार्टी कार्यालय पटेल सर्किल सम्पन्न हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष गेदर ने आगामी लोकसभा चुनाव में ओबीसी समाजो को जीजान से जुटकर, अगले 3 दिन अपना काम छोड़कर भाजपा प्रत्याशी मन्नालालजी रावत को लाखों मतों से जिताकर ,देश के प्रधानमंत्री मोदि जी का साथ देने का आव्हान किया ।
उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल जी रावत ने भी सबका साथ सबका विकास, अबकी बार400 पार, बार2 मोदी सरकार, मेवाड़ के प्रसिद्ध लोक गीत आवे जणने राम राम,जावे जनने राम2,सुनाकर दिल जीता व वोट व सपोर्ट की मांग की।

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रजी श्रीमाली ने समस्त कार्यकर्ताओ को जुटकर मन्नालालजी रावत को भारी बहुमतों से जिताने व वोटिंग प्रतिशत इस चरण में 15 को 20% तक बढ़ाने का हाथ खड़े करवा कर वादा लिया,अगले 3 दिन अपना निजी कार्य छोड़कर पार्टी हित मे जनसंपर्क में जुटजाने को आव्हान किया।

समाज प्रमुखों,अध्यक्षो ,ओबीसी के सभी जिलापदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्षो समस्त ओबीसी सम्मानित पार्षदों , भाजपा के ओबीसी के पदाधिकारीयो,पूर्व पदाधिका रियों ने 225 सेकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को विशाल, ऐतिहासिक बनाया।
सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रजी श्रीमाली जोधपुए संभाग प्रभारी सहकारीता प्रकोष्ट प्रदेशाध्यक्ष  प्रमोद सामर ,सम्मेलन सह्योजक उपमहापौर पारस सिंघवी ,ज.नि.पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावतओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार,प्रदेश महामंत्री पुष्कर  तेली,चुनाव प्रभारी राजसमन्द पूर्व विधायक बंसीलाल जी खटीक,वरिष्ठ जन भी रहे उपस्थित।
बैठक में भाजपा के पार्षद,अतिक्रमण निरोधी समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, पार्षद कच्ची बस्ती समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू,मनोहर चौधरी,धीरजओड़,मोर्चा महामंत्री रामलाल साहू,कमलेश प्रजापत ,पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवनारायण धाभाई,रेवाशंकर माली, विष्णु प्रजापत , भिखालाल पटेल, महेंद्र सेन,राजकलं लोहार,गोपाल प्रजापति,ओम सेन, भगवतीलाल ओड़,गोविंदलाल आदि ने सेकड़ो की संख्या में भाग लिया। साहू समाज के 101 समाजजनों ने पार्षद देवेंद्र साहू के सानिध्य में काँग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी में शामिल हुए जिनका उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। बैठक में अथिति स्वागत भाषण व धन्यवाद भाजपा ओबीसी मोर्चाध्यक्ष बाबुलाल ओड़ ने दिया व  संचालन देहात जिलाध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!