सिन्धी समाज ने संगीत सन्ध्या का लिया आनंद

उदयपुर । राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि साप्ताहिक महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन रानी विलेज में शनिवार को पुरुषों के लिए संगीत संध्या मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें सिंधी समुदाय के सैकड़ो की तादाद में सिंधी समाजजन शामिल हुआ ,समाज के स्टेज पर किसी ने सिंधी गाना गया तो किसी ने सिंधी जोक्स सुनाएं और सिंधी भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनन्द लिया और वहां सभी समाजजनों ने कार्यक्रम के बाद भोजन  किया तत्पश्चात जय झूलेलाल उद्घोषणा के साथ एकता का परिचय दिया।
समाज प्रमुख राजानी ने बताया कि चेटीचण्ड के उपलक्ष्य में इस क्रम तीसरे दिन शहर में रक्त की कमी को पूरा करने में सहयोग करने के लिए श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार दिनांक 7 अप्रैल 2024 को प्रातः10:00 बजे से 2 बजे तक शक्तिनगर स्थित  श्री झूलेलाल भवन  में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है, इसके साथ ही पेसिफिक हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं कल्पना नर्सिंग की ओर से श्वास प्रवाह कार्यशाला भी लगाई जा रही है। जिसमे आवश्यकतानुसार जरूरतमन्दों को निशुल्क नजर का चश्मा दिया जाएगा एवं श्वास से सम्बंधित प्राणायाम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी मेडिकल कैम्प शिविर भी है।
श्री  झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप रॉय चुग सिंधी समाजजन से अपील की है की शहर में रक्त की कमी को देखते हुए समाज जन बढ़ चढ़कर इस रक्तदान शिविर में शामिल हो।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रताप रॉय चुग, भारत खत्री ,कैलाश  डेम्बला, कैलाश नेबनानी ,अभिषेक कालरा, कमलेश राजानी,  सुनील खत्री,किशोर झम्बानी, अशोक पाहुजा आदि द्वारा व्यवस्था में लगे ।
51 बच्चों को जनेऊ धारण करने हेतु कार्यक्रम की तैयारी पर की चर्चा 
पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत के तत्वाधान में सिंधी जन सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की संत कंवर राम भवन सेक्टर 14 में आगामी 12वा सामूहिक निः शुल्क यज्ञोपवित जनेऊ कार्यक्रम की तैयारी बाबत आवश्यक बैठक हुई। संयोजक सुखदेव नेभनानी ने बताया कि जनेऊ केवल प्रथम 51 आवेदन प्राप्त बालको के ही धारण कराये जाएंगे जिसके लिए आवदेन करने हेतु अंतिम तिथि 07 अप्रैल है।
पूज्य पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश आहुजा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 51 बच्चों को जनेऊ धारण करने हेतु कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई और सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गई।
महासचिव राम चंद्र चोटरानी ने बताया कि जनेऊ धारण करने के इच्छुक परिजनो की सुविधा हेतु आवेदन फॉर्म उदयपुर शहर की पूज्य पंचायतो को प्रेषित कर दिए गए हैं। जहा से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर 2 फोटो के साथ नियत स्थान भारत सन्स, भरत गंगलानी, जिनदत्त सूरी कंपलेक्स सुरजपोल बाहर उदयपुर पर जमा कराने होंगे।
बैठक में सुखदेव नेभनानी, अशोक नेभनानी, मनोहर खूबचंदानी, कमलेश राजानी, जया पहलवानी, कैलाश नेभनानी, जगदीश तेवानी, भरत गंगलानी, रामचंद्र वंजानी, अशोक तेजवानी, संतोष मामतानी, अनूप भंभानी, उर्मिल नंदवानी, उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!