कांग्रेस सच्चाई के दम पर चुनाव लड़ती है, जबकि भाजपा झूठ और जुमलों का सहारा लेती है : मीणा

मोदी सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों के विकास में लगी रहती है – डॉ दया राम परमार
पिछले दस सालों में संसद में उदयपुर के विकास के लिए कोई प्रयास ही नही हुए – कचरू लाल चौधरी
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव ब्लॉक में मंडल स्तर तक बैठक संपन्न।
उदयपुर। 6 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव ब्लॉक में मंडल स्तर तक बैठक संपन्न हुई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज दिनांक 6 अप्रैल को उदयपुर देहात की खेरवाड़ा विधानसभा के ऋषभदेव ब्लॉक के भूधर, धुलेव, कल्याणपुर, टोकर और सेमारी मंडलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा ने कहा कि दो दिन से हो रही बैठकों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की उपस्थिति अधिक है। ये आने वाले चुनाव परिणामों की ओर इशारा है। क्योंकि देश की आधी आबादी ने अगर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की ठान ली है तो इन लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का जाना तय है। महिला शक्ति अब जागृत हो चुकी है। श्री मीणा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ रहने वाली पार्टी है, जबकि बीजेपी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है। बीजेपी 400 पार की बात कर रही है। 400 पार होते ही बीजेपी सबसे पहले देश के संविधान और लोकतंत्र से छेड़छाड़ कर सकती है। यह हमें समझना होगा कि हमें देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कैसे करनी है। और हमें किस पार्टी को चुनना है। कांग्रेस ही है जो सभी को साथ लेकर चलती है। लोकसेवक होते हुए मैंने आदिवासी क्षेत्र में विकास के लिए काफी प्रयास किए, जो आप सभी के सामने है। कांग्रेस पार्टी सच्चाई के दम से आगे बढ़ती है, जबकि बीजेपी झूठ और जुमलों का सहारा लेती है।
खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि देश में पिछले दस सालों से बीजेपी की सरकार है। और इन दस सालों में गरीब ओर गरीब और अमीर ओर अमीर हुआ है। क्योंकि मोदी सरकार पूंजीपतियों के विकास में दिन-रात लगी रहती है। उसे देश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, शोषितों और वंचितों से कोई लेना देना नहीं है। आमजन की भलाई के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि पिछले दस सालों से उदयपुर में सांसद भारतीय जनता पार्टी का है। और आज दस साल में भी भाजपा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में कोई ऐसा नया काम नही गिना सकती जो उन्होंने उदयपुर के विकास के लिए किया हो। क्योंकि सच तो ये है कि पिछले दस सालों में उदयपुर के विकास की कोई चर्चा देश की संसद में हुई ही नहीं है। इसीलिए अब समय आ गया है हम उदयपुर के विकास को चार चांद लगा सकने वाली सोच के व्यक्ति को चुन कर संसद में भेजे। और कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा के अलावा ओर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उदयपुर की आवाज को देश की संसद में बुलंद कर सके।
बैठक में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा, खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर शंकर लाल बोडात, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र चौहान, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश वानावत, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, ऋषभदेव प्रधान केसर देवी मीणा, उप प्रधान शंकर लाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मीणा, भूपेंद्र जैन, धनपाल जैन, युवा कांग्रेस के रवि भावा, भूदर मंडल अध्यक्ष हीरालाल मीणा, धुलेव मण्डल अध्यक्ष अमरचंद मीणा, कल्याणपुर मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह, टोकर मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, सेमारी मण्डल अध्यक्ष मनोहर मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!