स्कूल चलें हम सीजन 3 लॉन्चःमुकेश माधवानी

अशोका पैलेस पर शिक्षण सामग्री रख बनें सहभागी
उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका द्वारा जरूरतमंद बच्चों हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कूल चलें हम अभियान के तीसरे चरण का आगाज हुआ।
इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष मुकेश माधवानी सहित क्लब के सदस्यों ने इसकी शुरुआत की। मुकेश माधवानी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाना है।  मुकेश माधवानी ने बताया कि  यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। जिसके अंतर्गत आमजन अपने घर पर पड़ी ऐसी शिक्षण सामग्री,  जो अब उनके बच्चों के काम नहीं आयेगी। ऐसे में उक्त सामग्री को शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस स्थित काउंटर पर रख सकते हैं, और जहां से जरुरतमंद परिवार अपने बच्चों के लिए वह सामग्री निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!