निगम दस्ते ने शक्तिनगर में हटाई बॉटलनेक में आ रही बाधा

उदयपुर,05 अप्रेल। शहर के सूरजपोल से देहलीगेट के बीच अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए नगर निगम की ओर से शक्तिनगर में संकड़ी रोड को चौड़ा करने के लिए बॉटलनेक खोलने में बाधा बन रहे भवनों को शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई की गई।
शहर में वर्तमान में देहलीगेट से सूरजपोल तक मुख्य मार्ग पर सुबह से शाम तक अत्यधिक यातायात दबाव के कारण दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में बड़ी समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के प्रयासों से शक्तिनगर से गुजर रहे संकड़े रास्ते में आ रहे मकानों के कुछ हिस्सों को हटाकर बॉटलनेक खत्म करने के लिए भवन मालिकों से समझाइश कर सहमति ली गई। बॉटलनेक हटाने में बाधा बने मकानों को हटाने के लिए कुछ समय पहले काम शुरू करना था लेकिन होली का त्योहार आने के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बॉटलनेक में आ रहे भवनों के आगे के हिस्सों को जेसीबी की मदद से तोड़ते हुए हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ जवानों का जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। बता दें शक्तिनगर के इस मार्ग से बॉटलनेक हटने के बाद उदियापोल से मेवाड़ मोटर्स गली के सामने से सीधे देहलीगेट, शास्त्री सर्कल और अशोकनगर तक आवागमन सुगम हो जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!