जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया इंटरस्टेट बॉर्डर का निरीक्षण

निरीक्षण के चेकिंग कर दिए निर्देश
प्रतापगढ़, 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के साथ प्रतापगढ़ ब्लॉक में बिलेसरी में इंटरस्टेट नाकाबंदी का निरीक्षण किया।
मौके पर दोनों अधिकारियों ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच प्रक्रिया को देख दल को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एसएसटी दल पूरी मुस्तैदी के साथ सभी वाहनों की नियमित जांच कर सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध लिकर, मादक पदार्थ, नगदी सहित अन्य वस्तुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम लगाए। उन्होंने दल द्वारा संधारित रजिस्टरों की जांच की। मौके पर पुलिस के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

लोकसभा आम चुनाव 2024
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली व्यापारिक संगठनांे एवं एनजीओ की बैठक
प्रतापगढ़, 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत स्वीप गतिविधियों के तहत व्यापारिक संगठनों से सहयोग हेतु बैठक शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यापारिक संगठनों और एनजीओ के प्रतिनिधि एवं विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान अधिक से अधिक मतदान के लिये सहयोग करें।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को होगा। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे कार्मिकों, सहयोगी, मित्रों को मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित करें और जो कार्मिक आपके संस्थान में कार्य करते हैं, उन्हें मतदान के दिन मतदान करने के लिये सवैतनिक अवकाश दें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाईन की मदद ले सकते हैं। सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान के लिये सुविधाएं ले सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिये प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर के अलावा वॉलिंटियर भी लगाये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि 26 अप्रैल 2024 को सभी अपने घरों से निकलकर मतदान करें तथा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में कार्यरत शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश दें।

मतदाता जागरूकता को लेकर स्टीकर का किया विमोचन
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने मतदाता जागरूकता स्टीकर का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वाहनों पर, पुस्तकों पर व व्यापारियों द्वारा बेचे जाने वाले सामानो पर स्टीकर लगाए जा रहे है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद परसा राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतदान करने की ली शपथ
बीएजी बैठक में दी मतदान की प्रेरणा

प्रतापगढ़,5 अप्रैल। मतदाताओं की भागीदारी लोकसभा आम चुनाव 2024 में सुनिश्चित करने के उदे्ष्य से लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बुथ एवरनेस ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सभी सदस्यों से आह्वान किया गया कि सभी मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस बैठक में बुथ लेवल अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी और पंचायत क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। इसी तरह नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मतदान की शपथ ली गई।
श्रमिकों से मतदान करने की अपील की
विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीक, सहायक विकास अधिकारी भीमराज प्रजापत ने चल रहे प्रतापगढ़ पंचायत समिति के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अवलेश्वर और डाबड़ मे श्रमिकों से आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 में शत् प्रतिशत मतदान के लिए अपील की और आग्रह किया कि सारे काम को छोड़कर हर मतदाता मतदान दिवस के दिन मतदान अवश्य करें। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी कन्हैयालाल बैरवा ग्राम पंचायत अवलेश्वर और ग्राम विकास अधिकारी अभमराज सिंह ग्राम पंचायत डाबड़ा उपस्थित रहे।

भवनों को किया अधिग्रहित
प्रतापगढ़ 5 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अंजलि राजोरिया ने जारी आदेश कर बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान विश्राम भवनों, अतिथिगृहो व डाक बंगालों को अधिग्रहित किया गया है।

अधिग्रहित वाहनों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
 प्रतापगढ़ 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अंजलि राजोरिया ने अधिग्रहित वाहन मालिकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपना वाहन निर्धारित समय व दिनांक पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति इस निर्देष की उल्लंघन करता है तो धारा 160 या धारा 162 के अधीन एक वर्ष तक की अवधि के कारावास से या जुर्माना से अथवा दोनों से दंडनीय होगा।

लोकसभा आम चुनाव-2024 को सम्पन्न किए जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण
प्रतापगढ़ 5 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन एवं चुनाव कार्यों के संचालन के लिए निजी वाहनों एवं गैर सरकारी वाहनों को अधिग्रहित किए जाने की कार्यवाही आरंभ की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अंजलि राजोरिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव कार्यों हेतु अधिग्रहित वाहनों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी जिन वाहनों का टैक्स भुगतान जिला प्रतापगढ़ में किया जाता है, उन वाहनों तथा इस जिले के आरजे-35 सीरीज के वाहनों को आपके जिले के लिए अधिग्रहण की कार्यवाही से मुक्त रखा जावे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए- जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रतापगढ़, 5 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आदर्ष आचार संहिता में वाहन, रैली, सभा, जुलूस हेतु अनुमति लेनी होगी। इसके लिए निर्धारित आवेदन भरना होगा। उन्होंने यह भी बताया की प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही पार्टी व प्रत्याशी को रोड शो, बैनर, झंडा, जुलूस आदि की भी ईसीआई के निर्देशानुसार अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि एपिक कार्ड के अलावा 12 पहचान दस्तावेजों से भी मतदाता वोट कर सकते हैं। जिसकी जानकारी पार्टी या प्रत्याशी सभी को जरूर दें। उन्होंने पोलिंग एजेंट, मतदान केंद्र, होम वोटिंग के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने सुविधा एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एप निर्वाचन अवधि के दौरान अनुमति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाता है।

बैठक में उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ राजेश कुमार नायक, तहसीलदार निर्वाचन दिशा गांधी, निर्वाचन शाखा के गोकुल सिंह खानावत सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!