प्रशासन और पुलिस की ओर से रहे माकूल इंतजाम
राजसमंद 4 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तहत 4 अप्रैल को नामांकन के अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों द्वारा जिला कलक्टर एवं आरओ डॉ भंवर लाल के समक्ष उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम दिन गुरुवार को श्री दामोदर प्रसाद गुर्जर पिता मीठालाल गुर्जर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड पति विश्वराज सिंह मेवाड ने भारतीय जनता पार्टी, श्री नारायण सोनी पिता गोपीलाल सोनी ने बतौर निर्दलीय, श्री धर्म सिंह पिता बाबू सिंह ने बतौर निर्दलीय, श्री प्रमोद कुमार वर्मा पिता किशनलाल वर्मा ने भीम ट्राइबल कांग्रेस, मोहन सिंह पिता भूर सिंह ने बतौर निर्दलीय, कृष्णा देवी गुर्जर पति दामोदर प्रसाद गुर्जर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, डॉक्टर घनश्याम मुरडिया पिता राम रतन मुरडीया ने बतौर निर्दलीय अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसमें श्री दामोदर प्रसाद गुर्जर ने कुल दो एवं श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड ने कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने का सिलसिला पूर्ण हो चुका है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मुकुल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
