श्री ओम बन्ना मंदिर बलीचा धाम पर बाबा भैरवनाथ का 21 दिवसीय खड़ग महायज्ञ का समापन 23 मार्च को दोपहर मे होगा, आयोजन संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 2 मार्च से प्रारंभ होकर 23 मार्च को महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति से होगा , जिसमें दोपहर को बारह बजे संत महंतों एवं सेवकों द्वारा मुख्य उपासक आर पी सिंह आक्वा को चादर धारण करवा कर गद्दी आसीन करेंगे, दोपहर 5:00 बजे से बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, उसके उपरांत सायंकाल 7 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी ,जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी, संत कन्हैयालाल , किशोर पालीवाल, मुकेश पालीवाल सहित उपस्थित रहेंगे एवं रात्रि कालीन भजन संध्या की समाप्ति के पश्चात बावजी की गादी के पश्चात कार्यक्रम समापन होगा
21 दिवसीय बाबा भैरवनाथ खड़ग महायज्ञ की पूर्णाहुति महाप्रसादी एवं भजन संध्या शनिवार को
