उदयपुर। श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल हपावत का जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित होने के बाद पहली बार उदयपुर पधारनें पर आज डबोक स्थित महाराणा प्रातप हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र धन्नावत ने बताया कि विगत दिनों विदेश मंत्री एस.जयशंकर द्वारा कनार्टक के हुबली में आयोजित एक समारोह में जमनालाल हपावत को जैन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। हवाई अड्डे पर हपावत का वीरेन्द्र धन्नावत, राष्ट्रीय श्रमण आरोग्य मंत्री मुकेश गोटी, दशा हुमड़ समाज के प्रमुख अशोक शाह,भंवरलाल मुण्डलिया,सुमतिलाल दुदावत,भूपेन्द्र मादावत,राजेश गदावत,नरेन्द्र्र नागदा सहित अनेक समाजजन मौजूद थे।
इस अवसर पर विगत दिनों महिला दिवस पर लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मुबंई में इन्टरनेशनल वूमन अचीवर्स अवार्ड-2024 से सम्मानित लक्ष्मीदेवी हपावत के भी उदयपुर आने पर मंजू गदावत,अंजना गंगवाल,सुशीला करवां,बबीता जैन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।