उदयपुर। जिले में पिंडवाड़ा हाईवे पर पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया लेकिन वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले। जिसकी तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों में डोडा—चूरा बरामद हुआ।
घटना बुधवार रात डेढ़ बजे जसवंतगढ़ चौराहे के समीप का है। जहां पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस ने उस दौरान दो स्कॉर्पियो कारों को रूकने का इशारा किया लेकिन उसमें सवार लोगों ने नाकाबंदी तोड़ी और भागने लगे। सायरा की तरफ उनके भागने पर सायरा और गोगुंदा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत सीधे गोगुंदा टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसी दौरान नाकाबंदी तोड़कर निकली कार टोल का बैरिकेड्स तोड़कर तेज गति से निकलीं।
पुलिस को भयभीत करने किया हवाई फायर
गुरुवार तड़के गोगुंदा थाना पुलिस को सूचना मिली मारूवास रोड पर पलटी कार को क्रेनों के जरिए सीधा कर रोड की एक ओर कर उसमें रखा सामान दूसरी कार में शिफ्ट किया जा रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहंची। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर किया और अपनी कार को लेकर गोगुंदा की ओर भाग निकले। उनके फरार होने की सूचना पर मोडी रोड पर नाकाबंदी की गई जहां हैड कांस्टेबल ने रामचंद्र ने तस्करों की एक कार के टायर पर फायरिंग का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस क्रेन चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
उदयपुर में पुलिस को देख तस्करों ने की फायरिंग
