रोटरी क्लब मींरा का चार्टर दिवस आयोजित,पूर्वाध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों को मींरा पावर से किया सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा का आज चार्टर दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी चेतना भाटी एवं बेंगलुरु से आये सौरभ कवात्रा थे।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि क्लब की 36 शक्तिशाली पूर्वाध्यक्ष एवं पूर्व सचिव महिलाओं को मीरा पावर नामक पुरूस्कार से स्म्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चेतना भाटी को सम्मानित किया गया। क्लब की प्रेरणा सदस्य मधु सरीन द्वारा शपथ दिलाकर 2 नए सदस्यों को क्लब में शामिल किया गया। 2 चार्टर सदस्यों पुष्पा कोठारी एवं मधु सरीन को विशेष रूप से पदक  प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसअवसर पर सन टू ह्यूमन फाउंडेशन ने सकारात्मक ऊर्जा पर जोर देते हुए एक अद्भुत गतिविधि का आयोजन किया। चेतना भाटी ने बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर बात की। सौरभ कवात्रा ने हमारे कार्यस्थल और घर में वास्तु के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा पर चर्चा की। चेतना भाटी को रोटरी मींरा का मानद सदस्य बनाया गया और रोटरी पिन से सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!