उदयपुर। लेट अस हूप की ओर से ओर से विगत दिसंबर 2023 में उदयपुर में हुलाहूपिंग पर बनाये गये विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट आज प्राप्त हुआ।
मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 123 किलोमीटर की दूरी कवर की। इस मौके पर उदयपुर के 100 से ज्यादा हूपर्स एकत्रित हुए और उन्होंने 4 घंटों मे 123 किमी. हूपिंग करते हुए दूरी को कवर कर अपना नाम वर्ड रिकॉर्ड हिरेन जोटवानी और मीनाक्षी भेरवानी के नाम दर्ज किया गया। यह रिकॉर्ड लेटुशूप, एक प्रमुख हुलाहूपिंग और फिटनेस स्टूडियो द्वारा संचालित हुआ। यह उत्सव उदयपुर में आयोजित किया गया था।
इस अद्वितीय उत्सव में सिर्फ एक रिकॉर्ड ही स्थापित नहीं किया गया, वरन् लोगों को अपनी सामर्थ्य और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने के लिए यह एक अनूठा मौका था। हुलाहूपिंग एक मजेदार और स्वस्थ व्यायाम का एक अच्छा तरीका है, और यह घटना हमें इसके महत्व को समझाती है।
इस उत्सव के माध्यम से, उदयपुर ने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, और हमें अपने क्षेत्र में एक नई ऊँचाई की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है, क्योंकि यह उदयपुर मे ही नही बल्कि भारत मे पहली बार था। मेंगो इवेन्ट धमाका प्लानर्स की सुनीता सिंघवी ने यह विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया था। यह विश्व रिकॉर्ड लेट अस हूप के नाम दर्ज हुआ। यह ऐसा ंसंगठन है जिसे मिनाक्षी भेरवानी व हिरेन जोटवानी मिलकर चलाते है।
लेट अस हूप की निर्देशिका ने इस मौके पर यह बताया कि यह प्रसन्नता की बात है कि आज यह रिकॉर्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी हूपर्स के प्रति आभार ज्ञापित किया कि उनके बिना रिकॉर्ड बनाना संभव नहीं था।
लेट अस हूप ने रचा हूपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
