पोषण जागरूकता कार्यक्रम में दी उपयोगी जानकारी

उदयपुर, 14 मार्च। पोषण पखवाड़े के तहत आईसीडीएस, आईपीई ग्लोबल और जतन संस्थान के सयुक्त तत्वावधान में गिर्वा परियोजना के नाई और पाई सेक्टर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोडियात व खीमच खेड़ी गांव की किशोरियों ,गर्भवती व धात्री महिलाओं को अम्मा व दादी मां की रसोई की थीम के माध्यम से स्वस्थ आहार व्यवहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाध पदार्थों का उपयोग व पोषण के महत्व के बारे में बताया।

उपखंड अधिकारी मावली ने ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण
उदयपुर, 14 मार्च। मावली उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मनसुख राम डामोर ने गुरुवार को तहसील कार्यालय मावली में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदाताओं को समझाई जा रही मतदान की प्रक्रिया  मॉकपोल आदि गतिविधियों को देखा और मतदाताओं से मतदान अवश्य करने, अन्य मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाने आ आग्रह किया  किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र कोठारी, स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात, ईवीएम टीम के सदस्य दिनेश सिंह राव तथा योगेश कुमार आमेटा आदि मौजूद रहे।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!