सामाजिक ओबीसी वर्ग सम्मेलन सम्पन्न

उदयपुर। आज दिनांक 13/03/24 को प्रातः 10.00 बजे से,पटेल सर्किल पार्टी कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक ओबीसी वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र जी श्रीमाली का आगामी लोकसभा चुनाव,पार्टी संगठन के कार्यो,रीतिनीति ,लोकसभा चुनाव में जीजान लगाकर परिश्रम से कार्य करने हेतु,5लाख वोटो से भाजपा  लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत को जीताने, पार्टी के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर ओबीसी वर्गो को एकजुट होकर पार्टी को जिताने का आव्हान किया।
भाजपा उदयपुर प्रभारी पूर्व राजसमंद विधायक बंसीलाल खटीक ने भी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी को 5लाख जीताने में जुट जाने ,पार्टी कार्य व पार्टी हित को ही आमजन के लिए सर्वोच्च बताया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ,उदयपुर लोकसभा प्रभारी ,जोधपुर संभाग प्रभारी वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर ने सम्मेलन को संबोधित कर के मोदी एप्प डाउनलोड करके ,मिसकॉल करके रजिस्ट्रेशन कराना व फॉर्म पार्टी को उपलब्ध कराना ,400 पार मोदी सरकार ,400 से ज्यादा सीटो से जीताने भाजपा को जिताने का आव्हान किया,ओबीसी जातियों को निरंतर मेहनती,परिश्रमी,थक हार के न बैठने वाली,हमेशा भाजपा पार्टी की सहयोगी बताया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीशजी सुथार,ओबीसी लोकसभा प्रभारी चंद्रशेखरजी सोनी ने भी दिनरात परिश्रम करके ओबीसी मोर्चा व पार्टी को आगे बढ़ाने व मोदी जी को वोट देकर लोकसभा प्रत्याशी को जिताने समाज व देश के कल्याण व हित में अपनी पूर्ण भूमिका निभाने हेतु आव्हान किया। कार्यक्रम में पार्षद छोगालाल भोई,देवेंद्र साहू,पूनमसिंह रावत,देवेन्द्र पुजारी,मातृशक्ति मणिबेन पटेल,आई टी प्रदेश खुशबू मालवीया, ईश्वर टेलर,भगवान खारोल,हेमेंद्र मालवीय, शंकर लाल साहू,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बाबूलाल ओड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया व महामंत्री रामलाल साहू ,कमलेश प्रजापत धन्यवाद ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!