उदयपुर, 13 मार्च। उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत बड़गांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ.कैलाशचन्द्र शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कृषकों को उद्यानिकी से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। प्रशिक्षण में उदयपुर जिले के उद्यानिकी से जुडे़ कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में केवीके बडगांव के डॉ. प्रफुल्ल भटनागर व विशेषज्ञ डॉ. दीपक जैन ने उद्यानिकी महत्व एवं उपयोगिता और कृषि विज्ञान केन्द्र के फार्म पर स्थापित फल बगीचों बारे में जानकारी दी।
कृषि अधिकारी डॉ.जगदीश प्रसाद गोयल ने कृषकों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन व देय अनुदान, राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन, पीएम-कुसुम (सौलर पम्प) उद्यान विभाग की आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी श्रीमती भावना तंवर ने आभार जताया।
आयुष मंत्रालय का 6 दिवसीय प्रशिक्षण
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर कर रहे हैं योगाभ्यास
उदयपुर, 13 मार्च। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के 6 दिवसीय प्रशिक्षण में नियमित योगाभ्यास एवं व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक नोडल अधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि प्रातःकाल योग कक्षाओं से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण में विशेष रोगों में योग द्वारा होने वाले लाभ के बारे में सन कॉलेज की सहायक प्रोफेसर शुभा सुराणा द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगाभ्यास हिमानी कुमावत रिमझिम शर्मा ने करवाया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. घनश्याम मीणा ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षण का पूरा लाभ लेते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आमजन एवं स्टाफ सदस्यों को लाभान्वित करने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ विष्णु बंशीवाल, डॉ संजय सोनी एवं परिचारक निर्भय सिंह भाटी, लालूराम आदि सेवाएं दे रहे है।
एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर में 71 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन
उदयपुर, 13 मार्च। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। उप निदेशक (रोजगार) संकेत मोदी ने बताया कि शिविर में लगभग 193 आशार्थियों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 71 आशार्थी का प्रारंभिक चयन किया गया। शिविर में क्रेडिट एस.एस. ग्रामीण लिमिटेड द्वारा 11, मेक्स लाइफ इन्श्योरेन्स उदयपुर द्वारा 8, इक्विटास स्माल फाइनेंस बैंक उदयपुर द्वारा 15, रिद्धि सिद्धि क्रेडिट सोसाइटी उदयपुर द्वारा 18, एलआईसी ऑफ इण्डिया पटेल सर्कल उदयपुर द्वारा 7 एवं एचआरएच सिटी पैलेस उदयपुर द्वारा 12 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
