रक्तदान वीरों का गौतम मानसिंहका मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा किया सम्मान

श्री बसंत कुमार जी मानसिंहका की छठी पुण्य तिथि पर निशुल्क चिकित्सा, परामर्श,दवाई एवम जांच शिविर का आयोजन संपन्न
भीलवाड़ा।  स्वर्गीय सेठ श्री बसंत कुमार जी मानसिंहका की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच शिविर दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को गौतम मानसिंहका मेमोरियल ट्रस्ट, महात्मा गांधी हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पीटल, सोनी हॉस्पिटल एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन मांगलिक भवन में संपन्न  हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी,बीना मानसिंहका एवं शिविर में आए हुए डॉक्टर थे। रिपुंजय मानसिंहका ने उनके दादा  स्वर्गीय सेठ श्री बसंत कुमार जी मानसिंहका के जीवनकाल के बारे मे बताया कि उनका जीवन हमेशा असहाय, जरूरतमंद एवं सर्व समाज के लोगों के प्रति समर्पित रहा l मृदुला मानसिंहका ने कहा कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की सेवाए  मिली उसके लिए सब डॉक्टर साथियों का धन्यवाद किया गया।शिविर में  डॉक्टर  दौलत मीणा( हृदय रोग) डॉ सुरेंद्र मीणा ( एलर्जी विशेषज्ञ श्वास रोग), डॉक्टर जयराज वैष्णव ( कान, नाक, गला विशेषज्ञ),  डॉ अमित सिंह (जनरल सर्जन ) डॉ मनीषा बेहड( स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ विपुल मेहता( कैंसर विशेषज्ञ) एवं उदयपुर गीतांजलि कैंसर विशेषज्ञ डॉ रमेश पुरोहित ( कीमोथेरेपी रेडियोथेरेपी विशेषज्ञ) , डॉ अंकित अग्रवाल (इम्यूनोथेरेपी), डॉक्टर आशीष जागेटिया(  कैंसर सर्जन)  के द्वारा शिविर में सेवा दी गई शिविर संयोजक अनिल छाजेड़ ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई  दान नहीं है। स्वैच्छिक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । महात्मा गांधी एवं अरिहंत हॉस्पिटल को 51यूनिट ब्लड दिया गया। मरीज़ रजिस्ट्रेशन  एवं जांच  शिविर में 374 लोगों को लाभ पहुचा l  रिद्धिमा  मानसिंहका द्वारा भगवान गणेश की स्तुति के साथ शिविर का आरंभ किया गया एवं  गौतम  मानसिंहका मेमोरियल ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। शिविर मंच संचालन  श्याम बिरला द्वारा किया गया।अंत में ट्रस्ट अध्यक्ष भरत मानसिंहका द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया l शिविर में गणमान्य उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,अखिल भारतीय जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्रीमती पुष्पा राजेंद्र गोखरू, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती वंदना छाजेड़ , श्रीमती सुशीला देवी, सूर्य प्रकाश नाथानी , विनोद मानसिंहका, दीपक  मानसिंहका , सूर्य प्रकाश मानसिंहका मंजू पोखरना (पूर्व सभापति नगर परिषद), रेखा हिरण (कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष),समाजसेवी नाथू लाल छाजेड़,सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र जैन, एस.एस.गंभीर,मुकुट राज सिंह,मोहम्मद हारुन रंगरेज उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!