विद्यानिकेतन के बोर्ड परीक्षार्थियों का आशीर्वाद समारोह आयोजित

फतहनगर। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में कक्षा दसवीं के भैया-बहिनों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामलाल सोनी ने की जबकि सचिव मांगीलाल सांखला, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल, प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक कैलाशचंद्र जीनगर आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम कक्षा नवी के भैया-बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। माध्यमिक विभाग के आचार्य भगवतीलाल मेनारिया के द्वारा छात्र जीवन के सफल बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। प्रबंध समिति द्वारा कक्षा दसवीं के भैया-बहनों को बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अनेक प्रकार की घोषणा की गई। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के भैया-बहनों द्वारा विगत वर्षों में विद्यालय में बिताए हुए समय का अपने शब्दों में विचार व्यक्त किया एवं शिक्षण कार्य करने वाले गुरुजनों का धन्यवाद अर्पित किया। स्नेह भोज के साथ कक्षा दसवीं के भैया-बहनों को आशीर्वाद दे कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन अमरचंद लोहार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!