राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024
उदयपुर। राज्य स्तर पर 28 फरवरी को जयपुर में आयोजित होने वाले “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024” समारोह में उदयपुर से सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सम्मान के लिये चयनित किया गया है। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि विद्यालय को राज्य स्तर पर आयोजित हुई “राष्ट्रीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 2023” में प्रथम स्थान आने पर सम्मान किया जाएगा। विज्ञान एवं लोकप्रियकरण प्रभाग द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की विज्ञान नाटक की टीम से विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र सिद्धार्थ शर्मा तथा विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक एवं नाटक के संचालन कर्ता वीरेंद्र सिंह रावत का चयन किया गया है। संस्था प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रुद्राक्ष माथुर को दिया गया। नाटक के सभी कलाकारों में नाटक के सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया जिनमें गर्विता गांधी, सिद्धार्थ शर्मा, महरोज़ हुसैन, प्रियांश चौधरी, गर्व पगारिया, रुद्राक्ष माथुर, रिद्धि जैन व युवराज सिंह अरोड़ा शामिल है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर के अवार्ड से नवाजा गया। संस्था प्राचार्य विलियम डिसूजा व समस्त शिक्षकगणों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।