भीलवाड़ा। शनिवार को शाम 5 बजे युवा कांग्रेस शहर भीलवाड़ा विधानसभा की बैठक आयोजित जिसमें भीलवाड़ा शहर विधानसभा अध्यक्ष अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई युवा कांग्रेस की मीटिंग आयोजित हुई। इसे मीटिंग में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी व भीलवाड़ा लोकसभा युवा कांग्रेस प्रभारी रामदत्त मीणा कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट, सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता कर रहे यूवा कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक कुरैशी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देश के युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर युवा कांग्रेस केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर महासंग्राम करने जा रही है जिसमें आने वाली 21 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा राजस्थान विधानसभा घेराव किया जाएगा बैठक में रामदत्त मीणा ने उद्बोधन देते हुए कि किस तरह देश के युवाओं को मोदी सरकार बेरोजगार करने का काम कर रही है अब देश का युवा जाग चुका है अब बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अब सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे। इस मीटिंग का मंच संचालन हुडा आसींद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने किया। इसे मौके पर जिला सचिव हारून रंगरेज, चंद्र प्रकाश शर्मा, खेमराज, मुस्ताक मंसुरी, आदिल, विपिन, रोहित, करीम, नासिर, पुष्पा मीणा, सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजुद थे।
21 को जयपुर विधानसभा घेराव को लेकर पोस्टर विमोचन किया
