रिटायर्ड थानेदार से 6 लाख की लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित बैक से पिछले सप्ताह छह लाख रुपए निकालकर ले जा रहे रिटायर्ड थानेदार उदयसिंह चुण्डावत से लूट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लूट में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि लूट का आरोपी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र के गांव पिथलवाड़ी निवासी सोनू शेख उर्फ इश्तियाक पुत्र रफीक मोहम्मद है। जो यहां उदयपुर में वैल्डींग का काम करता है। जिसने बताया कि लूट की साजिश उसके मित्र पिथलवाड़ी निवासी सद्दाम शेख पुत्र ईस्माइल की थी। जो यहां टेम्पो चलता है। उसने लूट की वारदात को लेकर पहले रैकी की थी।
संदेह हुआ लेकिन समझ नहीं पाए लुटेरे का इरादा
बताया गया कि रिटायर्ड थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत ने प्रतापनगर क्षेत्र की एसबीआई बैंक से छह लाख रुपए निकाले और ऑटो से बेड़वास जाने के लिए निकले। तभी हट्टा-कट्टा युवक भी देबारी जाने के लिए उसी ऑटो में सवार हुआ। उनके माउंट व्यू स्कूल के बाहर उतरने के बाद वह युवक भी वहीं उतर गया। उन्हें संदेह हुआ और उस युवक से देबारी की जगह वहां उतरने का कारण भी पूछा था। वह वहां से अपने घर की गली में प्रवेश किया, तभी वही युवक अपने साथी के साथ बाइक पर आया और उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर भाग निकला। इस मामले को पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल, उप अधीक्षक शिप्रा राजावत के सुपरवीजन में प्रतापनगर थानाधिकारी हिमान्शु सिंह को टीम गठित कर लुटेरेां को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था। पुलिस लूट के मुख्य आरोपी सद्दाम की तलाश में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!