भतीजे की हत्या के बदला लेने जेल से छूटे युवक पर किया तलवार से हमला

पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सुरफला में युवक पर तलवार से हमले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बीतने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हमला चार साल पहले हुई उनके भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए किया था। हमले में घायल उसी हत्याकांड में न्यायिक हिरासत से हाल ही छूटा था।
मिली जानकारी के अनुसार काया निवासी कैलाश मीणा पुत्र अमराजी मीणा और उसके भाई हीरालाल को पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में आईपीसी की धारा 307, 341 और 323 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने बुधवार को सुरफला निवासी 22 वर्षीय अरविन्द मीणा पर तलवार तथा लाठी से उस समय हमला कर दिया जब वह अपने ममेरे भाई किशनलाल पुत्र स्वर्गीय उंकारजी मीणा के साथ काठियवाड़ी होटल से पैदल अपने घर लौट रहा था। हमलावर किशनलाल को मरा समझकर भाग निकले थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि चार साल पहले उनके 14वर्षीय भतीजे छगनलाल पुत्र लक्ष्मीलाल की हत्या कर दी गई थी। जिसकी हत्या के आरोप में अरविन्द मीणा जेल में था। हाल ही उसके रिहाई के बारे में पता चला तो वह उससे बदला लेने पहुंचे थे। उनकी मंशा अरविन्द को जान से मारना था, किन्तु वह बच गया।
फोटो कैप्शन ..पुलिस की हिरासत में आरोपी भाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!