दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के सात विद्यार्थियों ने जनवरी माह में आयोजित जेईई मेन परीक्षा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने बताया कि अध्ययन के प्रति समर्पित रूशिल अजारिया (99.55), वेदांत शर्मा (99.50), अमृता सोनी (99.08), आदित्य विजय (95.5), विक्रमादित्य पुरोहित (95.27), आशुतोष सारस्वत (92.9), रिदम जैन (92.68) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया व उप प्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने बधाई दी और आगामी अप्रैल माह में होने वाली जेईई मेन द्वितीय चरण परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
