70 लोज़र मदर को प्रतिदिन मिलेगा दलिया

उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मुख्य गार्डन में निःशुल्क भोजन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित साप्ताहिक निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने घोाणा की कि अब प्रतिदिन यहंा पर 70 लोज़र मदर को पोैष्टिक दलिया मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित एवं वशिष्ठ अतिथि बृजमोहन विशिष्ट एवं नर्सिंग अधिकारी भावना कलाल थे।
इस मौके पर सस्थान के सदस्य गोपाल चौहान, दिनेश अरोड़ा, अशोक पालीवाल पिंटू चौधरी एवं गरिमा नागदा ने मुख्य अतिथि का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपरना ओढ़ा़कर अभिनंदन किया।
सस्थान की अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि पिछले 2019 से प्रत्येक रविवार को होने वाले भोजन वितरण कार्यक्रम में 750 परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें दाल , पुरी , खिचड़ी है और रविवार को मिठाई भी दी जाती है। आज इसी के साथ 450 मरीज को पोस्टिक दलिया उपलब्ध कराया और पिछले तीन महीना से निःशुल्क भोजनशाला सोमवार से शनिवार में 250 परिजनों को भोजन एवं 70 लोजर मदर पौष्टिक दलिया उपलब्ध कराती है।
निर्मल पंडित ने बताया कि बीमारी से परेशान और उनके परिजन की मदद करना किसी यज्ञ,अनुष्ठान से कम नहीं , बड़े किस्मत वाले होते हैं उन्हें एसी सेवा का मौका मिलता है मुझे बड़ा गर्व है कि आज में ऐसे नेक कार्य से जुड़ा मैं बड़ा अच्छा अनुभव कर रहा हूं और मुझे अवगत हुआ यह संस्थान सातों दिन निःशुल्क भोजन सेवा कार्य कर रही है।
संस्थान के संस्थापक अशोक कुमार पोखरा ने बताया कि संस्थान अब सातों दिन निःशुल्क भोजन के साथ लोजर मदर और मरीजों को भी पौष्टिक दलिया उपलब्ध कराएगी। सचिन राजकुमार सचदेव कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!