नीमच माता रोपवे पर हुई फायर एंड सेफ्टी ट्रेनिंग

उदयपुर आज प्रातःकालीन सुबह सात बजे रोपवे शुरू होने से पूर्व फायर एंड सेफ्टी का ट्रेनिंग सेशन रखा गया । जिसमें सिक्योरिटी गार्ड ओर रोपवे के कर्मचारियों को फायर एण्ड सेफ्टी की ट्रेनिंग दी । एमएसएफ सिक्योरिटी के ट्रैनर  व शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह द्वारा ट्रेनिंग दी गई । ट्रेनिंग में आग के प्रकार , अग्निशमन यंत्र के प्रकार , सी पी आर देना , घायल व्यक्ति को कैसे रेस्क्यू करना , आग बुझाने का तरीका , भीड़ को कैसे नियंत्रण करना आदि की ट्रेनिंग दी गई ।

डायरेक्टर ने बताया कि यह ट्रेनिंग प्रतिमाह होती है और हर तीन महीने में एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी । इसका मुख्य उद्देश्य है कि रोप वे पे लगे हर एक व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए और कस्टमर को किसी प्रकार की असुविधा नही हो इसके लिए ऐसी ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है । साथ ही साइट इंचार्ज कपिल ध्यानी ने बताया कि इमरजेंसी रेस्क्यू टीम भी तैयार रहती है जिससे किसी भी समय होने पर टीम द्वारा बचाव कार्य भी कर सकते है ।

ट्रेनिंग में उपस्थित एजुकेटिव डायरेक्टर श्री अभिषेक चमारिया  प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश जी साइट मैनेजर कपिल ध्यानी , अर्जुन सिंह चौहान , रोववे ऑपरेटर शौरव साह व सिक्युरिटी गार्ड्स आदि ने ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!