रामोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा
पुष्पवर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत
उदयपुर 22 जनवरी / अयोध्या में हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज पूरा शहर राममय हो गया। रावत राजपूत समाज ने पूर्ण रूप से राममय बनाते हुए समाज की विशाल कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली। समाज के प्रवक्ता मांगु सिंह रावत ने बताया कि शोभायात्रा रावतपूरा से प्रारम्भ हुई जो विश्विद्यालय मार्ग, सुथारवाड़रा, बेकनी बुलिया होते हुए पुनः रावतपूरा पहुंची। शोभायात्रा के आगे युवा अपने हाथों में केसरिया झण्डे लिए श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे उसके पीछे छोटे छोटे बच्चें बग्गी में राम, सीमा, हनुमान बने सभी को आशीर्वाद दे रहे थे। शोभायात्रा में महिला अपने सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाये हुए चल रही थी। इस अवसर पर 1990 में कारसेवा में जाने वाले भंवर सिंह सोलंकी व अन्य समाजजन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गहरी सिंह पिपलावत, देवी सिंह देलावत, प्रेम सिंह सरेड, सुरेश रावत, धर्मेन्द्र सिंह रावत , मुकेश सिंह रावत, कैलाश सिंह सोलंकी सहित समाज की महिला पुरुष एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे।
