आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर का हुआ भव्य श्रृंगार

दीपो से बनाई रंगोली भगवान श्री रामनाम की
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में रविवार दोपहर अभिजित मुर्हूत में अखण्ड रामायण पाठ अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे विधि विधान के साथ समाप्त हुआ।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर मंे आज प्रातः आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को विधिविधान से दिनंाक 21 बजनवरी को पूजा अर्चना कर दोपहर 12.15 बजे अखण्ड रामायण पाठ पंडित हरीश शर्मा के सानिध्य में शुरू हुआ जो 22 जनवरी को दोपहर 12.15 विधि विधान से समाप्त हुआ। रामायण पाठ समाप्ति पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर व राम जी भगवान की भव्य आरती की गई।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विशेष श्रृंगार धराया गया। मंदिर परिसर के सभामण्डप में भगवान राम की आदमकद प्रतिमा व रजत पालकी में भगवान राम लक्ष्मण व मां सीता की मूर्ति को विराजित किया।


विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सायंकाल सभामण्डप में शिवभक्तों द्वारा प्रभु राम के नाम को दीपों से शोभित किया साथ जी ओम आकार, स्वस्तिक की दीपो से झांकिया बनाई।
सांयकाल महाकालेश्वर मंदिर के सभामण्डप में अन्न क्षेत्र यज्ञ सेवा समिति तथा स्वर्ण भूमि मार्बल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ख्यातनाम सनातनी गजल-गीतकार कपिल पालीवाल द्वारा सनातनी शैली में कविताओं और शेरो शायरी की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के प्रदीप आमेटा व हिम्मत सिंह चैहान, के.जी.पालीवाल, रमेश राजपूत ने इस भव्य आयोजन की व्यवस्था की।
कार्यक्रम की व्यवस्था यतेन्द्र दाधीच, एडवोकेट महिपाल शर्मा, ललित जैन, गोपाल लोहार  शेषमल सोनी,  भंवरलाल पालीवाल, चतुर्भुज आमेटा प्रतीक्षा मेहता, देवकिशन राव, अनिल वानखेड़े ने देखी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!