राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर आध्यात्मिक एवं संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। डीपीएस स्कूल द्वारा विद्यालय प्रांगण में आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, श्रीमती  आशिता अग्रवाल, डॉ.ए.के.सचेती और श्याम रावत शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र और पारंपरिक हवन से किया गया। हवन के मंत्रोच्चारण के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति और सद्भावना की कामना की गई। इस शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष प्रार्थना सभा में राम-स्तुतियों, मनमोहक नृत्यों, कविताओं और प्रेरक भाषणों द्वारा हमारे आदर्श भगवान श्री राम के गुणों और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। संगीत विभाग द्वारा भजनों की भावभीनी प्रस्तुति ने समाँ बाँध दिया। भगवान श्रीराम के भजनों राम आएँगे तो अंगना सजाऊँगी…, हम कथा सुनाते सकल गुण धाम की…,मेरे केसरी के लाल….,हनुमान चालीसा… आदि से सारा माहौल भक्तिमय हो गया।
रामचरितमानस के सीता हरण और लंका विजय की नृत्य प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने सभी प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी भूरी प्रशंसा की और विद्यालय के प्रयासों को सराहा।   कार्यकर्म का समापन महाआरती और विद्यार्थियों,मेहमानों, अभिभावकों, कर्मचारियों,शिक्षकों में प्रसाद वितरण  द्वारा किया गया। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक घटना की सराहना पूरे राष्ट्र में की गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने इस खुशी के अवसर का सदुपयोग  जश्न मनाने के साथ-साथ आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत को दृढ़ करने के लिए किया, जिसे सदियों तक इतिहास में याद रखा जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!