फतहनगरl आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण शिविर मैं आज दूसरे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोवर्धन विलास उदयपुर से प्राध्यापक लक्ष्मण दास वैष्णव ने प्रशिक्षण शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण शिविर में पंजीकृत सभी 52 संभागी उपस्थित पाए गए। श्री वैष्णव द्वारा संभागीयों को इस प्रशिक्षण का महत्व एवम आवश्यकता बताते हुए विद्यालय में बालकों के हेल्थ एवं वैलनेस प्रोग्राम को हेल्थ एंबेसडर द्वारा हेल्थ मैसेंजर तैयार कर सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण शिविर केंद्राध्यक्ष श्रीमती सोनल हैड़ा, व्यवस्थापक राजवीर सिंह एवं कमलेश त्रिवेदी द्वारा वैष्णव जी को कुमकुम तिलक और ओपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री वैष्णव ने बताया कि नेशनल एस आर जी श्रीमती तोशी सुखवाल एवं श्री सुरेश कुमार टांक द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से तथा संभागियों द्वारा ग्रुप बनाकर गतिविधि का आयोजन करवा कर रोचक तथा प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण करवाया जा रहा है।
*हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण
