थैलेसीमिया से बचाव ही सुरक्षाःडॉ. नैनावटी

विवाह पूर्व थेलिसिमिया की जांच करायी जानी चाहिये
उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी द्वारा तकनीकी एवं इंजीनियरिंग कॉलेज महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय, उदयपुर में छात्रों के बीच ’थैलेसीमिया जागरूकता कार्यशाला’ का आयोजन किया गया।
महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी के अध्यक्ष वीर डॉ.करुण चंडालिया ने महावीर इंटरनेशनल के उद्देश्य एवं गतिविधियों एवं आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के जाने-माने थैलेसीमिया के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.रणवीर सिंह नैनावटी ने फिल्म और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से थैलेसीमिया बीमारी की भयावहता एवं उससे बचाव के बारें में बताया। 400 से अधिक छात्र  छात्राओं को उन्होंने विवाह पूर्व थैलेसीमिया की जांच का महत्व ,नवजात शिशु में थेलेसीमिया नहीं होने देने के तरीके एवं बचाव के तरीकों में के बारे में बताया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी के अध्यक्ष वीर डॉक्टर करुण चंडालिया ,वीर एन.के.धाकड़, वीर आर सी मेहता, वीर एन के जैन ,वीर एन एल जैन, वीर सुभाष झा ,वीरा नमिता बंब,वीरा डॉ. प्रेमा चंडालिया ,वीरा निर्मला मेहता,कॉलेज के प्रोफेसर एस के जैन एवं प्रोफेसर शेखावत ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.एन के जैन ने किया तथा धन्यवाद वीर डॉक्टर चंडालिया द्वारा दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!