गणतंत्र दिवस समारोह 2024 को लेकर बैठक 27 को

उदयपुर, 21 दिसंबर। आगामी गणतंत्र दिवस 2024 के आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारी एवं जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने हेतु कार्यक्रम के रूपरेखा निर्धारण करने के लिए बैठक बुधवार 27 दिसंबर को शाम 4 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभागार में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिला कलेक्टर पोसवाल ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

केन्द्रीय कारागृह, महिला जेल व प्रताप नगर रैन बसेरे का किया निरीक्षण
उदयपुर, 21 दिसंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केंद्रीय कारागृह व महिला जेल का साप्ताहिक जेल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, सजायाब बंदीजन की अपील व पेरोल, चिकित्सा, भोजन, नाश्तें, मुलाकात इत्यादि की जानकारी ली। शर्मा ने तारा संस्थान द्वारा सेक्टर 14  में संचालित वृद्धाश्रम की भी विजिट की और वृद्धजन को उनके अधिकारो से अवगत कराया। एडीजे शर्मा ने प्रताप नगर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

संभाग स्तरीय अमृता हाट 5 जनवरी से
उदयपुर, 21 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन आगामी 5 जनवरी से 11 जनवरी तक राजकीय फतेह स्कूल सूरजपोल में होगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि इसमें महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 120 स्टॉल लगाई जाएगी जो स्वयं द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करेगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!