वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
प्रधानाचार्या शुभा जोस ने बताया कि मशाल प्रज्वलन के साथ ही महोत्सव का प्रारंभ हुआ। प्राथमिक से उच्च माध्यमिक कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के लिए प्रोप रेस, 60 एवं 120 मीटर रेस, रिले रेस, गोला फेंक, बॉस्केटबॉल आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर रहा। इस अवसर पर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में चयन और पदक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को विक्टर लूडोरम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!