एशियाई युवा शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी की कियाना परिहार ने जीता भारत के लिए रजत पदक’

उदयपुर। यूएई में चल रही एशियाई युवा शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड मुकाबले में लेकसिटी की होनहार शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने रजत पदक पर कब्जा जमा कर एशिया में इस क्षेत्र में भारत का नाम रोयान किया।
चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक के तुषार मेहता ने बताया कि शतरंज ख्ेाल की उभरती प्रतिभा कियाना परिहार ने अल-इन यू.ए.ई में आयोजित एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप 2023 में भाग ले कर प्रतियोगिता में रजत पदक पर कब्जा जमाया। किश्याना ने फाईनल में 6/7 स्कोर किया और रैपिड टूर्नामेंट अंडर-8 गर्ल्स कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
चेस इन लेकसिटी के सचिव व शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि यूएई में चल रही एशियन यूथ शतरंज चैम्पियनशिप में 21 देशों के 18 वर्ष से कम उम्र के 600 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। वह कियाना के वर्ग में कल 43 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।ं टूर्नामेंट तीन प्रारूपों में आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को रैपिड टूर्नामेंट आयोजित किया गया था जिसमें कियाना ने 9वीं रैंक से शुरुआत की और 7 में से 6 मैच जीते और भारत के लिए रजत पदक हासिल किया।
कियाना ने यूएई की फातिमा, उज्बेकिस्तान की सोबिरोवा, इंडोनेशिया की वेरोनिका, वियतनाम की गुयेन, कजाकिस्तान की बातिरोवा और भारत की दिवि बिजेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया। आज क्लासिकल प्रारूप में अगला टुर्नामेन्ट शुरू हुआ और यह 21 दिसंबर तक चलेगा। तुषार मेहता और राजीव भारद्वाज ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि कियाना शेष प्रारूपों में भी भारत देश के लिए पदक प्राप्त करेगी।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, निलेश कुमावत , भावेश पांडियार,  मनीष चंडालिया, राजस्थान राज्य शतरंज के कार्यकारिणी सदस्य शतरंज प्रशिक्षक व विकास साहू व  कुशाल पटेल व समस्त लेकसिटी के सदस्यों व पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!