उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने आज काया गांव के 25 परिवारों को अक्षय ऊर्जा और सौर प्रकाश वितरण परियोजना के तहत जहंा आपातकालीन बिजली प्रदान की वहीं एक निर्धन परिवार के घर को सोलर ट्यूबलाईट प्रदान कर उसके घर को रोशन किया।
रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष पुष्कर चौधरी और सचिव मेखला भौमिक के नेतृत्व में निकटवर्ती गांव काया में प्रोजेक्ट चेयरपर्सन वैभव शर्मा द्वारा क्षेत्र में सोलर बिजली वितरण की जा रही है। गांव के वंड्रा फला काया पहाड़ियों में मकान बहुत कठिन इलाके में स्थित है जहां अभी भी कोई रोशनी उपलब्ध करोन के लिये खंभा तक उपलब्ध नहीं है और वहंा 100 से अधिक परिवार पिछले कई वर्षों से बिना रोशनी के रह रहे है। ऐसे परिवारों के लिये यह परियोजना तीन चरणों में शुरू की गई है।
मेखला भौमिक ने बताया कि प्रथम चरण के तहत अंधेरे का जीवन जी रहे 25 परिवारों को विगत 30-सितंबर-2023 को सौर-आपातकालीन रोशनी प्रदान की गई। दूसरे चरण के तहत 25 परिवारों के पास पूजा के लिए केवल एक आध्यात्मिक स्थान है और क्लब ने मंदिर को एक सोलर ट्यूब लाईट व एक आपातकालीन लाइट से रोशन किया। रोशनी को खराब होने से बचाने के लिए क्लब ने पूरे मंदिर को 432 फीट तिरपाल से भी ढक दिया।
तीसरे चरण के तहत 25 इमरजेंसी लाइट दान करने के बाद, अब रोटरी उद्यम क्लब प्रत्येक परिवार को 2 साल की वारंटी के एकीकृत मोबाइल चार्जर के साथ सोलर ट्यूब लाइट से रोशन करेगा। इसी कड़ी के तहत प्रोजेक्ट चेयरपर्सन वैभव शर्मा ने गत दिनों पूरी उद्यम टीम की मौजूदगी में एक परिवार को पहली सोलर ट्यूब लाइट वितरित की।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर कल,मरीजों को मिलेगी निःशुल्क दवाईयंा,खाने व ठहरनें की सुविधा
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा 16 दिसम्बर को केन्द्रीय अंधता निवारण राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल द्वारा नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमें मरीजों को निःश्ुाल्क दवाईयंा व उनके साथ एक परिजन को निःशुल्क ठहरने व खाने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
क्लब अध्यक्ष रोटे. गिरीश मेहता व सचिव विवेक व्यास ने बताया कि रोटे.डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. कार्तिकेय कोठारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस शिविर में जरूरतमंद रोगियों के मोतियाबिन्द के ऑपरेशन कर निःशुल्क लैंस लगाये जायेंगे। सभी अॅपरेशन डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल में किये जायेंगे।
