डूंगरपुर। टीचर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 16 लाख के जेवरात और 21 हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवार के लोग गांव गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा क्षेत्र में हुई।
अलमारी का लॉकर तोड़कर 16 लाख के जेवर सहित 21 हजार रुपए चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी पीड़ित शिक्षक धनेश्वर पुत्र गटू रोत ने बताया की वह पत्नी अनिता डामोर के साथ लोलकपुर गांव गए थे। गांव से वापस गोकुलपुरा स्थित घर पर लौटने पर उन्हें घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर की सारी अलमारियां खुली हुई मिली। सामान संभाला तो देखा की चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा करीब 16 की कीमत का 25 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी सहित 21 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डूंगरपुर : टीचर के सूने मकान से 16 लाख के जेवर चोरी
