आचार्य वर्धमान सागर ने किया चारित्र चक्रवर्ती जैन तिथि दर्पण का विमोचन

उदयपुर, 11 दिसम्बर। उदयपुर बीसा हूमड समाज की ओर से सोमवार को चारित्र चक्रवर्ती जैन तिथि दर्पण का विमोचन आचार्य वर्धमान सागर ने किया।  महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला कारवा ने बताया कि आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव दिनांक 14 अक्टूबर 2024 से 3 अक्टूबर 2025 तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रथमाचार्य आचार्य शांति सागर महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी अक्षुण्ण पट्ट परंपरा के पंचम  पट्टाधीश आचार्य वर्धमान सागर महाराज की प्रेरणा से  बीसा हूमड  दिगंबर जैन धर्म वर्धनी सभा उदयपुर एवं दिगंबर जैन बीसा हूमड  क्लब उदयपुर द्वारा  चारित्र चक्रवर्ती जैन तिथि दर्पण का प्रकाशन कराया है। इस अवसर पर आचार्यश्री ने अपने उपदेश में  इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा कर बताया कि इस तिथि दर्पण में आचार्य  श्री शांति सागर जी महाराज के बचपन से लेकर संलेखना तक के विभिन्न प्रसंगों को अलग-अलग जनवरी माह से लेकर दिसंबर माह तक दर्शाया है ।इसमें आचार्य  श्री शांति सागर जी महाराज के जन्म के पूर्व उनकी माता को सपना, खेत में पक्षियों के लिए पानी रखना ,बैलों को की जगह स्वयं पानी कुएं  से निकलना असाधारण ताकत से   गेहूं के बोरों को  उठाना ,जैन साधुओं को नदी पार   कराना,कपड़े की दुकान पर  निस्पृह होकर बैठना, बचपन में खेलने के बदले स्वाध्याय  करना, श्री बाहुबली भगवान के महामस्तकाभिषेक  वर्ष 1925  में शामिल होना। आचार्य श्री कि क्षुल्लक ,दीक्षा मुनि दीक्षा  के प्रसंग ,आचार्य श्री के अलौकिक चरण  , पागल द्वारा  उपसर्ग ,चींटी मकोड़े का उपसर्ग, सर्प के उपसर्ग आदि विभिन्न प्रसंगों को बहुत ही सुंदर चित्रण के साथ तिथि दर्पण में अंकित किया गया है आचार्य श्री ने आगे बताया कि  इस कैलेंडर में सभी 24 तीर्थंकर भगवान के गर्भ, जन्म , तप ,ज्ञान, मोक्ष कल्याणक की तिथियो को दर्शाया गया है। प्रमुख दिगंबर जैन पर्वों की तिथियां को दर्शाया है । साथ ही आचार्य  श्री शांति सागर जी महाराज की परंपरा के  सभी आचार्यों के जन्म, दीक्षा दिवस, आचार्य पद ,समाधि दिवस को भी दर्शाया है आचार्यश्री ने इस कार्य के लिए बीसा  हूमड  समाज उदयपुर की प्रशंसा कर बताया कि कि यह आचार्य  पद शताब्दी महोत्सव 2024 का  प्रथम  यह कार्यक्रम पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन बीसा हुमड क्लब अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कारवा, कमल कारवा, प्रद्युम्न सेठ,  शरद कारवा, निलेश कारवा, मुकेश दोषी, पदम डोटिया, संजय सोनी, अरुण सोनी, राकेश गडिय़ा, बीसा हुमड समाज अध्यक्ष जनक राज सोनी मंत्री अरविंद गडिय़ा रमेश चंद्र सेठ चंद्रपाल कारवा, जय कारवा, महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला कारवा एवं समाज के काफी महिला  पुरुषों ने उपस्थित होकर आचार्यश्री एवम् संघ का आशीर्वाद लिया। यह तिथि दर्पण बीसा हूमड भवन तेलीवाड़ा उदयपुर में निशुल्क उपलब्ध हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!